बरेली: सिरौली थाना क्षेत्र के आंवला मार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर ने किसान को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत
सिरौली थाना क्षेत्र के आंवला मार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर का कहर देखने को मिला है ।जहां तेज रफ्तार कंटेनर ने किसान को कुचल दिया ।जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,और कार्यवाही शुरू कर दी है।