कोंडागांव: कोंडागांव जिले में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन सख्त, आशंका को लेकर निगरानी तेज
कोंडागांव जिले में अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) के अवसर पर संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आज शनिवार सुबह 11 बजे विज्ञप्ति जारी की गई है जिसके मुताबिक कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों, आंगनबाड़ी ...