खलीलाबाद: महुली निवासी महिला ने कथित भूमाफियाओं पर लगाया आरोप, पति की नशे की हालत में जमीन बैनामा कराने का किया डीएम को पत्र
महुली थाना क्षेत्र की निवासी सरिता गौड़ ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी करीब 21 बिस्सा जमीन, जिसकी कीमत लगभग 2.70 करोड़ रुपये है, साजिश के तहत मात्र 3.93 लाख रुपये में रजिस्ट्री करा दी गई। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके पति को घर से ले जाकर जबरन दस्तावेज तैयार कराए और धनराशि भी निकलवा ली। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की