प्री-मानसून की दस्तक: खंड वर्षा से उमस और गर्मी से मिली बड़ी राहत
बांसवाड़ा। जिले में पिछले दो दिनों से बदले मौसम के मिजाज ने आमजन को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। गुरुवार शाम से शुरू हुआ हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुक्रवार सुबह भी जारी रहा। जिले के कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही खंड वर्षा (स्थान विशेष पर बारिश) और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक महिपाल सिंह के अनुसार, यह बदलाव स्थानीय प्रभाव और प्री-मानसून गतिविधियों के कारण है। फिलहाल जिले में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन आगामी दिनों में ऐसी ही खंड वर्षा जारी रहने की संभावना है।
#Banswara
#RajasthanWeather
#RainUpdate
#MonsoonUpdate
#WeatherNews
BanswaraRain