पंचकूला: मुख्यमंत्री की कालका में आयोजित तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों को शामिल करना कहां तक वाजिब : आप जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल
कालका में हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी का तिरंगा यात्रा कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम को लेकर आप जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने अपनी तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की उन्होंने कहा कि बेशक तिरंगा यात्रा हर देशवासी के लिए गौरव की बात है। लेकिन इस यात्रा में सरकारी एवं निजी स्कूल के बच्चों को शामिल करना सड़क के किनारे खड़ा करना, कहां तक वाजिब है।