पंचकूला: जिला अदालत ने महिला का मंगलसूत्र स्नैच करने के मामले में दो आरोपियों को सुनाई 5-5 साल की सजा, लगाया ₹25000 जुर्माना
पंचकूला की जिला अदालत ने सेक्टर 14 में महिला का मंगलसूत्र स्नैच करने के मामले में दो आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा और 25 हजार जुर्माना लगाया है । दोनों आरोपियों के द्वारा मोटरसाइकिल पर एक राह चलती महिला का मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गए थे । इस मामले में जिला अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया और पांच पांच साल की सजा और 25 हजार जुर्माना लगाया है