कालपी: लंबे इंतजार के बाद जोल्हूपुर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को मिली रफ्तार, 13 प्रभावितों को ₹40 लाख का मुआवजा वितरित
Kalpi, Jalaun | Jul 11, 2026 कालपी में लंबे समय से अधर में लटका जोल्हूपुर रेलवे ओवरब्रिज के दूसरे हिस्से का निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। भूमि संबंधी बाधाएं दूर होने और 13 प्रभावित परिवारों को करीब 39.74 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने निर्माण में तेजी लाई है। वही शनिवार दोपहर 3 बजे अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।