आगर: आगर मालवा में अनुसूचित जाति के लिए 50 सीटर छात्रावास निर्माण को मंज़ूरी, लगभग ₹5 करोड़ की लागत आएगी
जिले के आगर विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात मिली है। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा 50 सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास के भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह स्वीकृति मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा विधायक माधवसिंह (मधु गेहलोत) की अनुशंसा के आधार पर जारी की गई है। विधायक मधु गेहलोत ने मंगलवार सुबह 10 बज