👉 पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय द्वारा परेड का निरीक्षण कर कराया गया टोलीवार ड्रिल एवं शस्त्र प्रशिक्षण
➡️ आज दिनांक 23.06.2026 दिन मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय द्वारा पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में आयोजित परेड का निरीक्षण किया गया।
➡️ निरीक्षण के दौरान परेड की सलामी ग्रहण कर पुलिस कर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं एकरूपता का अवलोकन किया गया तथा टोलीवार ड्रिल कराते हुए शस्त्र ड्रिल का पुनर्भ्यास कराया गया।
➡️ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजगता, सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यकुशलता में वृद्धि के लिए प्रेरित किया गया।
➡️ प्रशिक्षण के दौरान शस्त्रों के सुरक्षित, प्रभावी एवं विधिसम्मत संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा नियमित अभ्यास के महत्व पर बल दिया गया।
5 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026