फिरोज़ाबाद: धोखाधड़ी का ‘शादी जाल’ उजागर, पांच गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, थाना लाइनपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
थाना लाइनपार पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो शादी कराने के नाम पर मोटी रकम वसूल कर लोगों को ठगता था। गिरोह के पांच सदस्यों – अजय प्रकाश सविता, शाहरुख, अमर सिंह, रंजना उर्फ पूनम और रानी को नकटपुरा रेलवे अंडरपास के पास से रविवार शाम 5 बजे क़रीबन गिरफ्तार किया गया है। गिरोह की महिलाएं शादी कर गहने व नकदी लेकर फरार हो जाती थीं।