बिजनौर: हल्दौर के बिलाई में शांतिवन कॉलोनी में ट्रांसफार्मर से तार और तेल चोरी करने वाले चार लोग गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Oct 2, 2026 बिजनौर में हल्दौर क्षेत्र के बिलाई शुगर मिल के नजदीक शांति वन कॉलोनी में 29 सितंबर को ट्रांसफार्मर से तेल तार और तांबा चोरी के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो लोग अभी फरार हैं। आज शुक्रवार शाम को भी 5:00 बजे अवर अभियंता गौतम की शिकायत पर दर्ज किए गए मुकदमे में चार लोगों को घटना में प्रयुक्त कार्य सहित गिरफ्तार किया गया है।