शाहबाद: शाहाबाद के प्राचीन जैन मंदिर से 300 वर्ष पुरानी पार्श्वनाथ प्रतिमा चोरी, समाज में रोष
Shahbad, Baran | Jul 15, 2026 जानकारी बुधवार सुबह 10 बजे मिली शाहाबाद कस्बे के प्राचीन आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान पार्श्वनाथ की करीब 300 वर्ष पुरानी प्रतिमा चोरी होने का मामला सामने आया है। देर शाम दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रतिमा गायब मिली, जिसके बाद जैन समाज में आक्रोश फैल गया। प्रतिमा चांदी के सिंहासन पर विराजमान थी।