लांजी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (एमपी 50 एमटी 8089) बरामद कर ली। बुधवार को शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भानेगांव निवासी सुनील छुट्टानी की बाइक 15 नवंबर को आंगन से चोरी हो गई थी।