अनूपपुर में मानवता हुई शर्मसार!
अनूपपुर रेलवे स्टेशन के बाहर एक नाबालिग के साथ हुई बर्बरता का वीडियो देखकर रूह कांप गई। एक बच्चे को खंभे से बांधकर पीटना, उसका वीडियो बनाना और उस पर हंसना—यह किसी सभ्य समाज की तस्वीर नहीं हो सकती।
घंटों तक चले इस 'नंगे नाच' के दौरान स्थानीय पुलिस और RPF कहाँ थी?
क्या कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है?
क्या भीड़तंत्र अब कानून से ऊपर हो गया है?
यदि हम आज मूकदर्शक बने रहे, तो कल यह दरिंदगी किसी के भी साथ हो सकती है। मैं प्रशासन से मांग है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तुरंत पहचान की जाए और उन पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि मामले को संज्ञान में लें और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाएं।
#Anuppur #JusticeForVictim #LawAndOrder #HumanRights #AnuppurPolice #MadhyaPradesh #actionrequired