चेनारी: पेवंदी पंचायत सरकार भवन में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में समस्याओं का हुआ त्वरित निष्पादन
चेनारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा कि सरकार की योजनाएं सीधे जनता तक पहुंचें, यही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर लगाने का उद्देश्य है कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके घर के पास ही मिल जाए। किसी गरीब, असहाय और जरूरतमंद को भटकना न पड़े।