खरौंधी: खरौंधी बाजार में ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी, मेडिकल स्टोरों में हड़कंप
खरौंधी बाजार में ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा की छापेमारी से हड़कंप मच गया। जांच की खबर मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर फरार हो गए। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों से दवाओं के सैंपल लिए गए। बताया जा रहा है कि बाजार में नियमों की अनदेखी कर एक लाइसेंस पर कई दुकानें चलाई जा रही हैं, वहीं नशीली और नकली दवाओं की बिक्री की भी आशंका जताई जा रही है। स्थानीय