काको: ज्वेलरी दुकान में 13 लाख की चोरी की घटना: हाटी मोड़ पहुंची फॉरेंसिक टीम, साक्ष्य का किया संकलन
Kako, Jehanabad | Jun 25, 2026 जहानाबाद के भेलावार थाना क्षेत्र स्थित हाटी मोड़ पर एक ज्वेलरी दुकान में शटर तोड़कर चोरों ने करीब 13 लाख रुपये मूल्य के गहनों की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। पीड़ित दुकानदार पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि रात में दुकान बंद कर घर गए थे, सुबह चोरी की जानकारी मिली।