दतिया: बड़ोंन कलां में उपार्जन केंद्र पर सर्वेयर से मारपीट, वीडियो वायरल, कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी
Datia, Datia | May 3, 2026 दतिया में गोराघाट थाना अंतर्गत उर्पाजन केंद्र बड़ोनकला में ड्यूटी के दौरान वेयरहाउस सर्वेयर के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिस का वीडियो सामने आया है। चंदा बाबा वेयरहाउस में कार्यरत सर्वेयर भगवत शरण पंचाल ने इस संबंध में सुपरवाइजर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।