कुकड़ू: तिरुलडीह से 16 श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 श्रद्धालुओं की टीम बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुई। शनिवार को सभी श्रद्धालु तिरुलडीह रेलवे स्टेशन से मुरी होते हुए सुल्तानगंज पहुंचेंगे। वहां गंगा जल लेकर वे बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे। रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं ने ‘ॐ नमः शिवाय’, ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव