बेटी के इलाज के पैसे छीनकर भागे दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नकदी बरामद की
बलौदाबाजार। बेटी की डिलीवरी और इलाज के लिए जुटाए गए 50 हजार रुपये छीनने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को रायपुर रोड स्थित चंदादेवी अस्पताल के पास शराब दुकान के नजदीक आरोपियों ने पीड़ित से नकदी छीनी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए थे। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दीपक सोनवानी और अमित डहरिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शेष नकदी भी बरामद की है। मामले में आगे की जांच जारी है।
#Balodabazar #ChhattisgarhNews #LootCase #PoliceAction #ChhattisgarhPrimeTime
Raipur, Raipur | Oct 16, 2026