मछलीशहर: पवांरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत अमोध गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज
अमोध गांव में सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे व लाठी-डण्डे चलने लगे, जिसमें एक पक्ष से कृष्णा यादव व दूसरे पक्ष से ऊषा यादव घायल हो गयी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोंनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया लाई जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।