मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक का पैर कटा, हालत गंभीर
बड़ागांव में बुधवार को मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का पैर कट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त थाना के गांव हलऊ का पूरा तरहठी निवासी 22 वर्षीय दीपक पाण्डेय पुत्र दिवाकर पाण्डेय जो की साइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे । इसी दरमियान बड़ागांव रेलवे लाइन को डाक रहे थे। तभी उधर से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे उनका बाया पैर कट गया।