जमुई: झाझा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, जीआरपी ने अस्पताल पहुंचाया; पुलिस पहचान में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 4, 2026 जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह 5 बजे के करीब ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल फिलहाल अपना नाम राजा साह बता रहा है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही। जीआरपी के अनुसार युवक विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है।