कांके: मोहर्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में निकलेगा जुलूस
Kanke, Ranchi | Jul 5, 2025 रविवार यानी 6 जुलाई को राजधानी रांची सहित देश भर में मोहर्रम का जुलूस निकाला जाना है। एक तरफ जहां शिया समुदाय के द्वारा शहर की सड़कों पर मातमी जुलूस निकाला जाएगा वहीं दूसरी तरफ सुन्नी समुदाय द्वारा जुलूस को लेकर ताजिया और झांकियां का भी प्रदर्शन किया जाएगा। मोहर्रम के दौरान डीजे पर बैन किया गया है