कुचायकोट: उत्पाद विभाग ने जलालपुर गांव के पास से एक मोटरसाइकिल सवार को 53 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के समीप से एक मोटरसाइकिल सवार को करीब 53 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी का नाम पंकज यादव बताया जा रहा है जो विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के बलुवत रायमल गांव का रहने वाला है जिसकी जानकारी उत्पाद विभाग के द्वारा आज मंगलवार को शाम 5 बजे दी गाई।