मुंगावली: सेमरखेड़ी गांव में दबंग ने 52 वर्षीय अधेड़ के साथ की मारपीट, मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज किया
सेमरखेड़ी गांव में दबंग द्वारा एक 52 वर्षीय अधेड़ के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार सेमरखेड़ी निवासी शेर सिंह यादव उम्र 52 वर्ष ने सोमवार को रात लगभग 10:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को सुबह के समय गांव के ही कल्याण उर्फ कल्लू यादव ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।