भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में गूंजा संदेश— 'फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज'; 'संडे ऑन साइकिल' अभियान में पुलिस और जनता ने मिलकर चलाई साइकिल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमंत नोगिया के निर्देशानुसार भीलवाड़ा पुलिस विभाग, भीलवाड़ा साइकिल क्लब एवं प्राकृतिक कुल्हड़ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को "संडे ऑन साइकिल" अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया।