फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी मांगों को लेकर आईसीडीएस कार्यालय के सामने धरना दिया
फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय स्थित आईसीडीएस कार्यालय के समक्ष प्रखंड भर की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने संघ के प्रखंड अध्यक्ष यशोदा कुमारी की अध्यक्षता में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। धरना पर बैठी दर्जनों धरनार्थियों ने अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर अपनी आवाज को बुलंद करते हुए सरकार से मांग पूरा करने की मांग कर रहे थे।