मेहनगर: गौरा गांव में करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मेंहनगर थाना के गौरा गांव में रविवार सुबह 10 बजे घर में लगे इन्वर्टर में खराबी की मरम्मत कर रहे 23 वर्षीय युवक योगेश सिंह पुत्र जयराम की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद ही ईलाज के लिए परिजन आनन-फानन में स्थानीय एक निजी अस्पताल लेकर भागे। जहां डाक्टरों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। बाहर मौजूद परिजनों को सूचना दी गई।