मेहनगर: ग्राम चक भीखा थाना रानीपुर जनपद मऊ से किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेंहनगर के ग्राम चक भीखा थाना रानीपुर जनपद मऊ से बुधवार को किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। 23 मई को वादी थाना मेंहनगर ने थाना पर तहरीर दिया कि विपक्षी विपुल कुमार निवासी मोहम्मदाबाद मऊ है। 04 मई को विपुल कुमार द्वारा वादी मुकदमा की नाबालिक पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाया व धमकी दी।