मेहनगर: मोहिउद्दीनपुर जमीनमुहम्मदपुर में घर में अकेले रहरहे बुजुर्ग की मौत, पड़ोसी लड़की ने देखा, बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर जमीन मुहम्मदपुर निवासी लल्लन विश्वकर्मा 70 वर्ष की गुरुवार को दोपहर में घर में ही मौत हो गई। गर्मी वह एल के चलते मौत की आशंका जताई जा रही थी। लल्लन 35 वर्षों से मकान बनवाकर रहते थे। उनकी पत्नी की मृत्यु पहले हो चुकी है। इनके घर में कोई नहीं था। एक विवाहित पुत्री मुंबई में रहती है। पड़ोसी लड़की खाना देने गई थी।