मेहनगर: ग्राम खरगपुर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी किया गया गिरफ्तार
थाना मेंहनगर के खरगपुर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 19 मई को वादिनी मुकदमा ने थाना पर लिखित तहरीर दिया था कि विपक्षी ऋषि कुमार पुत्र रमेश राम निवासी ग्राम खऱगपुर थाना मेंहनगर द्वारा वादिनी मुकदमा को शादी का झांसा देकर दो वर्ष से शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया। FIR दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।