मेहनगर: युवक की हत्या के मामले में मेंहनगर थाना पर पूछताछ के लिए बुलाए गए दंपति को किया गया गिरफ्तार
मेंहनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को हत्या में दंपती से की गई पूछताछ के दौरान जुर्म की तस्दीक होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मेंहनगर थाना के नागमलपुर में अपने ननिहाल में रहने वाले 20 वर्षीय अभिषेक चौहान का शव 20 मई की शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित लोनी नदी के किनारे खेत से बरामद किया गया। मृतक के गले में कसे गमछे को देख मामा उमेश चौहान ने हत्या की आशंका जताई थी।