मेहनगर: सराय त्रिलोचन में महिला के गले से लॉकेट छीन कर भाग रहे आरोपित को पकड़ा, पुलिस के किया हवाले, पुलिस ने किया चालान
थाना तरवां के सराय त्रिलोचन में महिला के गले से लॉकेट की छिनैती करने का आरोपित अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। कब्जे से लॉकेट व मोटरसाइकिल बरामद किया गया। वादिनी मुकदमा सितारा देवी पत्नी विजय निवासी सराय त्रिलोचन थाना तरवां जनपद आजमगढ़ ने थाना तरवां में बताया कि अपने घर के सामने खड़ी थी। एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया और वादिनी सितारा देवी से पता पूछने लगा।