सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता एवं पौधारोपण
जैसीनगर में स्वच्छता की शपथ के साथ तालाब परिसर में सफाई एवं पौधारोपण
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत जैसीनगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जनपद परिसर में साफ-सफाई की गई। जैसीनगर के तालाब परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाकर पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मेंटर, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी, समितियों के सदस्य, जनपद पंचायत का स्टाफ एवं आजीविका मिशन के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था ने किया स्वच्छता अभियान
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सागर की नवांकुर संस्था समन्वय मंडपम द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री नीरज शर्मा, मेंटर, प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
जन अभियान परिषद कार्यालय में की साफ-सफाई
2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद कार्यालय में साफ-सफाई की गई। इस दौरान संभाग समन्वयक, जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक एवं सभी परामर्शदाताओं की उपस्थिति रही।
#jansamparkMP #sagar
2 views | Sagar, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026