सिराथू: सिराथू दशहरा मेले में एक युवक को भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा, महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप था
सिराथू कस्बे का दो दिन का दशहरा मेला शनिवार रात समाप्त हो गया।शनिवार रात को एक युवक को भीड़ ने जमकर मारापीटा है।इस युवक पर महिलाओं ने छेडख़ानी का आरोप लगाया था।महिलाओं की भीड़ में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले युवक को भीड़ ने खूब पीटा।रविवार सुबह पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।देखा गया कि युवक खुद को बचाने की नाकाम कोशिश कर रहा था।