कटिहार: सिरसा से पुलिस ने 26 कार्टन कोडिंग सिरप की बरामद, तस्कर फ़रार
सिरसा स्थित किराए के मकान पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में कोडिंग सिरप बरामद की है। हालांकि इस मामले में कोडिंग सिरप तस्करी करने वाला तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने सभी कोडिंग सिरप को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। पुलिस के मुताबिक कुल 26 पेटी कोडिंग सिरप बरामद की गई है।