कटिहार: कटिहार में जमाते उलेमा हिन्द के जिला सचिव हाजी शाहबाज हसन ने नमाजियों के साथ बदसलूकी के मामले को लेकर की कड़ी निंदा
दिल्ली में शुक्रवार की नमाज के दौरान नमाजियों के साथ बदसलूकी के मामले को लेकर कटिहार में लोगो ने गुस्से का इजहार किया है। कटिहार में जमाते उलेमा हिन्द के जिला सचिव हाजी शाहबाज हसन ने इस मामले पर कड़ी निंदा की है,उन्होंने कहा कि ये गलत मानसिकता को दर्शाता है,और पुलिस जिसकी जिम्मेदारी समाज को जोड़ने की होती है,वो समाज मे गलत भावना को पैदा कर रहे है।