खलीलाबाद: साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, शहर कोतवाल जयप्रकाश दुबे की अगुवाई में ₹2,250 युवक के खाते में कराया गया वापस
संतकबीरनगर पुलिस के “क्रैक साइबर क्राइम” अभियान के तहत साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित को राहत दिलाई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रलोभन देकर की गई ठगी में ट्रांसफर हुए 2250 रुपये पुलिस की सक्रिय पैरवी से पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे दी है।