जनपद मऊ ।
पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा थाना दक्षिण टोला के महिला हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया गया दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश –
आज दिनांक 12.10.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा थाना दक्षिण टोला का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ श्री सर्वेश कुमार मिश्रा भी मौजूद थे । निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किये तथा मिशन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश तथा पुलिस लाइन में मीटिंग के दौरान सभी अधिकारीगण का आगामी त्यौहार के दृष्टिगत आदेश निर्देश दिय़े त्यौहार में पूर्णत: क्षेत्र में सतर्कता बनाये रखने हेतु निर्देश के साथ-साथ आगामी एमएलसी व विधानसभा के चुनाव के दृष्टिगत भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। तथा 90 दिवस के अन्दर वाले विवेचना को समय़ से समाप्त करने हेतु निर्देशित किये। सभी थाने के सभी रजिस्टरो को अद्यतन स्थिति में करने हेतु भी निर्देशित किये। एवं पीआरवी की सभी गाड़िया के बारे में पुछे तथा एसआईएमटी को फटकार लगाते हुए बताये कि सभी गाड़िया त्यौहार के दृष्टिगत सही रहे। आगामी त्यौहार एवं चुनाव के दृष्टीगत अवैध आतिशबाजी का बनाना एवं भण्डारण के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु सभी प्रभारियो को निर्देशित किया गया