मुख्य विकास अधिकारी ने वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत विशेष रोजगार सृजन दिवस पर कराए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण
विकसित भारत जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के अंतर्गत विशेष रोजगार सृजन दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया द्वारा विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना की ग्राम पंचायत सुतरही एवं उम्मनपुर में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सुतरही में चकबंध निर्माण एवं कच्चे संपर्क मार्ग से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायत उम्मनपुर में व्यक्तिगत पोखरी की खुदाई के कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित श्रमिकों से कार्य की प्रगति, जॉब कार्ड तथा मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर ग्राम पंचायत की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी, मुहम्मदाबाद गोहना को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को तत्काल दूर कराया जाए तथा कार्यों का गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने श्रमिकों को नियमानुसार रोजगार उपलब्ध कराने और मजदूरी भुगतान से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।