कटकमदाग: कटकमदाग थाना में आयोजित हुआ साप्ताहिक थाना दिवस, कई मामलों का हुआ निष्पादन
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार जिले के कटकमदाग थाना परिसर में शनिवार को एग्यारह बजे से साप्ताहिक थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबंधित अंचलाधिकारी की उपस्थिति में आम नागरिकों की समस्याओं को सुना गया तथा विभिन्न मामलों के त्वरित निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।