कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कल्याणपुर थाने की पुलिस टीम ने पाक्सों एक्ट में वांछित अभियुक्त राज ठाकुर को गिरफ्तार किया है।पुलिस द्वारा रविवार शाम 5:00 बजे आधिकारिक ग्रुप में प्रेस नोट साझा करते हुए यह जानकारी दी गई कि आरोपी को पुलिस टीम के अथक प्रयास और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से कल्याणपुर स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है।