कानपुर: गंगापुर कॉलोनी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवती ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र की गंगापुर कॉलोनी में बीती 28 नवंबर की रात को तेज रफ्तार कार ने युवती को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।रविवार सुबह 10 पीड़िता ने घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।