कानपुर: रिमझिम इस्पात में चौथे दिन भी आयकर विभाग की रेड जारी, तिलक नगर आवास से शुरू होकर 55 ठिकानों तक पहुंची रेड
लोहा,स्टील और स्क्रैप की प्रमुख कंपनी रिमझिम इस्पात पर आयकर की कार्रवाई रविवार सुबह 11 बजे चौथे दिन भी जारी है। इस दौरान ढाई करोड़ नगद,करोड़ों की फर्जी खरीद फरोख्त के अलावा दो दर्जन से अधिक मुखौटा कंपनियों बनाकर वित्तीय हेरा फेरी का खेल सामने आया है।कार्रवाई 40 से बढ़कर 55 ठिकानों तक पहुंच गई है।तिलक नगर स्थित आवास से शुरू हुई थी छापेमारी।