कानपुर: उपराष्ट्रपति 3:45 घंटे शहर में रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
उपराष्ट्रपति जगदीप धनकर 3:45 घंटे शहर में रहेंगे।जयपुरिया स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करेंगे और वहां से आईआईटी कानपुर पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पुलिस आयुक्त ने रविवार सुबह 11बजे बताया शहर में दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक ड्राइवर्जन रहेगा।सुरक्षा के लिए 2500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। क्यूआरटी,पीएसी और दमकल के जवानों को अलर्ट पर रखा गया है।