अल्बर्ट एक्का (जारी): जरमाना चर्च में 64 बच्चों ने ग्रहण किया पहला परमप्रसाद संस्कार
जारी प्रखंड के जरमाना स्थित संत थोमस अक्वीनस चर्च में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के माहौल में 64 बच्चों ने पहला परमप्रसाद संस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर चर्च परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और पूरे वातावरण में आध्यात्मिक उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र मिस्सा अनुष्ठान से हुई।समारोह में बड़ी संख्या में ख्रीस्तीय विश्वासी शामिल हुए।