हरिद्वार: स्टाइपेंड ना मिलने से नाराज गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने धरना दिया, गेट पर की तालाबंदी
स्टाइपेंड ना मिलने से नाराज गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टर मंगलवार को कॉलेज में ही धरने पर बैठ गए। इतना ही डॉक्टरों ने तालाबंदी भी कर डाली। पुलिस आने के बाद गेट को खोला गया और काफी समझा बुझाकर धरने को समाप्त कराया गया। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि उन्हें नौ महीने स्टाइपेंड नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते वो आर्थिक परेशान परेशानी झेलने को मजबूर हैं।