हरिद्वार: ड्रग इंस्पेक्टर ने जिला महिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र पर मारा छापा
मंगलवार दोपहर 3 बजे करीब जिला महिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने छापेमारी की कार्रवाई करी। इस दौरान जन औषधि केंद्र के अंदर रखी तमाम दवाओं के सैंपल लिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर ने जन औषधि केंद्र पर खरीदारी कर रहे लोगों से भी फीडबैक लिया। दोपहर 2 बजे करीब हुई इस कार्रवाई में उन्होंने दवाईयों का लेखा-जोखा रखने की चेतावनी दी।