हरिद्वार: उज्जैन में आश्रम और मठ मंदिर बनाने की अनुमति मिलने पर मायापुर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने सीएम मोहन यादव का जताया आभार
उज्जैन में राज्य सरकार द्वारा साधु संतों को आश्रम और मठ मंदिर बनाने की अनुमति दी गई है। मंगलवार को हरिद्वार के मायापुर में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने एमपी के सीएम मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साधु संत लंबे समय से ये मांग कर रहे थे। उज्जैन में अब मठ मंदिरों के साथ साधु संत शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर सकेंगे।